{"_id":"5ebc05208ebc3e908501800b","slug":"quarantin-centre-rampur-hp-news-sml332837131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्पा के 14 सरकारी भवनों में बनाए संस्थागत क्वारंटीन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्पा के 14 सरकारी भवनों में बनाए संस्थागत क्वारंटीन सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बाहरी राज्यों से लोगों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। संस्थागत क्वारंटीन सेंटरों की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन ने कल्पा ब्लॉक के 14 रेस्ट हाउसों का अधिग्रहण किया गया है, जिनमें क्वारंटीन सेंटर स्थापित किए गए हैं। हालांकि, जनजातीय जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं है, जिसके चलते जिले के लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
गौरतलब है कि लॉकडाउन में बाहरी राज्यों और हिमाचल के विभिन क्षेत्रों से जिला किन्नौर में हजारों की संख्या में जिले के मूल निवासी पहुंच रहे हैं। इससे जिला प्रशासन किन्नौर ने संस्थागत क्वारंटीन की कमी को देखते हुए कल्पा मंडल में 14 सरकारी भवनों का अधिग्रहण किया है। उपमंडलाधिकारी कल्पा मेजर अवनिंदर कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश महामारी रोग कोविड-19 अधिनियम 2020 के अनुसार कल्पा ब्लॉक के 14 सरकारी भवनों को जिला प्रशासन ने अपने अधीन लिया है। लोक निर्माण विभाग 3 के विश्राम गृह कल्पा, रक्षम और छितकुल, वन विभाग के 7 विश्राम गृह पूर्वणी, कल्पा, शोनथोंग, रोघी, किल्बा, सापनी, सांगला, विश्राम गृह कल्पा, बिजली बोर्ड के विश्राम गृह सांगला, किसान भवन, विश्राम गृह जीरा फार्म कुप्पा को जिला प्रशासन ने महामारी को ध्यान में रखते हुए क्वारंटीन सेंटरों में तबदील किया है। प्रशासन ने इन सभी भवनों को किन्नौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा गया है। उपमंडलाधिकारी ने बताया कि रेस्ट हाउस जीरा फार्म में इस समय 11 लोगों को क्वारंटीन पर रखा गया है।