{"_id":"6ae71f263c96690dae017980","slug":"provided-information-on-higher-education-and-technical-education-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-173891-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा की दी जानकारी
विज्ञापन
बाघी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए ओजेटी कार्यशाला आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा, रोहड़ू के कंप्यूटर साइंस विभाग (बीसीए/पीजीडीसीए) की ओर से बाघी स्कूल के 22 विद्यार्थियों के लिए ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन किया। उन्हें उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और भविष्य में उपलब्ध कॅरिअर के विकल्पों की जानकारी भी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीपी चौहान ने विद्यार्थियों से कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के साथ उद्योग जगत की कार्यप्रणाली से परिचित करवाना भी आवश्यक है। इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को भविष्य में रोजगार और करिअर से जुड़ी चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर बीसीए विभागाध्यक्ष एवं सहायक प्रोफेसर संजय, सहायक प्रोफेसर रेनू चौहान और सहायक प्रोफेसर संदीप झामटा विशेष रूप से उपस्थित रहे।