फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   protest

निरमंड में महिलाओं का कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 10 Dec 2020 08:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
protest
निरमंड में अखिल भारतीय जनवादी समिति किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। देश में मोदी सरकार ने कृषि कानून लाकर और संशोधन कर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) खत्म कर जो इस पर कुठाराघात किया है, वह देश में भुखमरी के हालात पैदा करने वाला साबित होगा। सरकार को मंडी व्यवस्था मजबूत करते हुए एपीएमसी के सुदृढ़ीकरण हेतु काम करना चाहिए था। लेकिन, इस काले कानून से देश में एपीएमसी के साथ-साथ भारतीय खाद्य निगम भी खत्म होगा। इसके दुष्परिणाम के रूप में देश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली ध्वस्त होगी और देश में सस्ते राशन की सरकारी दुकानों पर ताले लग जाएंगे। यह बात वीरवार को निरमंड में जनवादी महिला समिति की जिला शिमला सह सचिव आशु भारती ने कही।
विज्ञापन

वीरवार को निरमंड में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) के राष्ट्रीय आह्वान पर कृषि अधिनियम के विरोध व किसान आंदोलन के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया गया। धरने को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में कृषि अधिनियम ने देश की आधी आबादी महिलाओं को विशेष रूप से प्रभावित किया है। देश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तबाह होने के कारण उसकी स्थिति और संकटग्रस्त होगी। वीरवार को निरमंड में एडवा ने केंद्र सरकार की ओर से इस अधिनियम को निरस्त करने तक इस लड़ाई को जारी रखने का निर्णय लिया। इस धरने में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी भागीदारी की।
विज्ञापन

इस अवसर पर आशु भारती, राजकुमारी, उषा फूला देवी, कृष्णा, ममता, शारदा, कमला और लता सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed