फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   protest

कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

Tue, 08 Dec 2020 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
protest
किन्नौर जिले के स्पीलो में किसानों के समर्थन में कांग्रेस कायकर्ता रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। जिले के रिकांगपिओ, सांगला, पूह, स्पीलो और कटगांव में किन्नौर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों सहित किसानों और बागवानों ने किसान कानून वापसी की मांग को लेकर रैली के माध्यम से केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।
विज्ञापन

मंगलवार को सांगला में कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमेश नेगी की अध्यक्षता में सांगला के हनुमान मंदिर से लेकर स्थानीय बाजार होते हुए बास्पा गेस्ट हाउस तक रोष रैली निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसान विरोधी कानून को वापस लेने, जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर में नकदी फसल सेब को समर्थन मूल्य देने, देश में भ्रष्टाचार और महंगाई सहित अन्य समस्याओं को लेकर आंदोलन किया गया। वहीं, रिकांगपिओ में कल्पा ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेगी की अध्यक्षता में, स्पीलो में पूह ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम कुमार नेगी, कटगांव में प्रधान पदम नेगी और पूह में प्रधान सुशील साना की अध्यक्षता में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस अवसर पर हिम्मत सिंह नेगी, रोशन लाल नेगी, रघुवीर सिंह नेगी, पीतांबर दास नेगी, विक्रम सिंह नेगी, सचिन नेगी, राजकुमार नेगी, धर्मज्ञान नेगी, यशवीर सिंह नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

कृषि कानून वापस न लिया तो दिल्ली में देंगे धरना : सीटू
कुप्पा, छोल्तू और कक्षस्थल में भी सीटू जिला अध्यक्ष दिनेश नेगी की अध्यक्षता में विभिन्न पावर प्रोजेक्टों की साइटों पर किसान विरोधी कानून, मजदूर विरोधी कानून व देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान सीटू के जिला अध्यक्ष दिनेश नेगी ने कहा कि अगर केंद्र की सरकार किसान विरोधी कानून वापस नहीं लेगी तो हजारों लोग किसानों के हितों में उतर कर दिल्ली तक जाने में भी गुरेज नहीं करेंगे। इस अवसर पर जीवन नेगी, मदन नेगी, श्याम सोनी, सुखीराम नेगी, नरेश नेगी, सुरेंद्र चौहान, संतोष सिंह, राजेंद्र सिंह, श्याम ठाकुर, मोती सिंह और राजेश नेगी सहित कई अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed