फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   protest against goverment

बागवानों की समस्याओं को लेकर किसान सभा ने खोला मोर्चा

Mon, 10 Aug 2020 09:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा में सोमवार को विधायक राकेश सिंघा की अध्यक्षता में किसान सभा ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। बागवानों की समस्याओं को लेकर करीब एक घंटे तक धरना प्रदर्शन किया गया। किसान सभा ने सरकार और एपीएमसी के खिलाफ जमकर नारे लगाए। किसान सभा ने मांगों को लेकर बीडीओ नारकंडा के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राकेश सिंघा ने कहा कि कोरोना संकट से जूझ रही क्षेत्र की जनता अब सेब सीजन में सरकार और एपीएमसी की अनदेखी का शिकार हो रही है। बागवानों को सुविधाएं देने के बजाय एपीएमसी ने मूक दर्शक बन कर बागवानों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। एपीएमसी से पिछला भुगतान न होने के कारण बागवानों के लिए नारकंडा की सेब मंडियों के शौचालय भी बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने सेब का पिछले सालों की बकाया राशि, मजदूरों की व्यवस्था सहित अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने, बढ़े हुए बस किराया और पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने सहित सरकार की ओर से सेब सीजन के लिए मजदूरों का प्रबंध करने की मांग उठाई है। राकेश सिंघा ने कहा कि अगर बागवानों को सुविधाएं नहीं दी गईं तो 26 अगस्त को किसान सभा उग्र प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed