{"_id":"5d56dc278ebc3e89b33fb903","slug":"project-rampur-hp-news-sml304089388","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाडा में पैसे जमा न होने से कई विकास कार्य ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडा में पैसे जमा न होने से कई विकास कार्य ठप
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में कई निजी परियोजना कंपनियों ने लाडा में करोड़ों रुपये कई सालों से जमा नहीं करवाए है। इन निजी परियोजनाओं की ओर से लाडा में राशि जमा न करने पर परियोजना से प्रभावित पंचायतों में कई विकास कार्य ठप पड़े हैं।
कपंनियों को प्रशासन की ओर से कई बार लाडा में पैसे जमा करने के लिए नोटिस दिया गया, लेकिन आज तक कंपनियों ने लाडा का पैसा जमा नहीं किया है। इसके तहत एक बार फिर से प्रशासन की ओर से एसडीएम कार्यालय में इन पांच निजी परियोजना के प्रबंधकों के साथ शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने की। उन्होंने कंपनियों को चेतावनी दी है कि एक महीने में सभी कंपनियां लाडा का पैसा जमा करवाएं, पैसा जमा न होने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने सभी प्रोजेक्ट प्रबंधन के अधिकारियों को हिदायत दी कि वे जल्द से जल्द लाडा की तय राशि जल्द से जल्द प्रशासन के पास जमा करें। अगर ऐसा नहीं होता है तो वह ग्रामीणों के आक्रोश को तैयार रहें। जिसमें प्रशासन किसी भी तरह से ग्रामीणों और प्रोजेक्ट प्रबंधन के बीच मध्यस्थता नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अधिकतर प्रोजेक्ट प्रबंधन इस बात को हलके में ले रहे हैं, जो ठीक नहीं है। एसडीएम ने कहा कि प्रोजेक्ट में बिजली उत्पादन से पहले लाडा की राशि जमा हो जानी चाहिए थी, लेकिन अभी तक 3 करोड़ के लगभग लाडा की राशि फंसी हुई है। बैठक मेें एसडीएम ने लोअर नंती हाइड्रो प्रोजेक्ट, रंगाराजू, अपर नंती पावर प्रोजेक्ट, कोटा गार्ड हाइडो प्रोजेक्ट और गंगाधारी हाइडो प्रोजेेक्ट के प्रबंधन से कहा कि जल्द से जल्द लाडा को पैसे जमा करें ताकि प्रभावित पंचायतों में विकास कार्य में किसी प्रकार बजट की कमी न हो। बैठक में बीडीओ रामपुर केआर कपूर, फांचा प्रधान सुबेेर चंद, काशापाट प्रधान सत्यवान सानी, कुन्नू पंचायत प्रधान यशपाल चौहान सहित कंपनी के प्रबंधक मौजूद रहे।