फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Program on International Yoga Day at Sanskrit Mahavidyalaya, Jangla

Rampur Bushahar News: संस्कृत महाविद्यालय जांगला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम

Sun, 21 Jun 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए योग आवश्यक : डॉ. स्नेहलता शर्मा
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

रोहड़ू। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हिमाचल आदर्श संस्कृत महाविद्यालय जांगला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. स्नेहलता शर्मा ने की। इस अवसर पर प्राध्यापकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य डॉ. स्नेहलता शर्मा ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. मंजुषा ठेमदेव और सह संयोजन डॉ. प्रणाली ने किया, जबकि योग शिक्षण एवं सत्र का संचालन डॉ. रूपलाल शर्मा की ओर किया गया। अंग्रेजी विभाग के प्रवक्ता डॉ. रवि सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से अनेक स्थानीय बच्चों ने भी योग कार्यक्रम में भाग लेकर योग के प्रति अपनी रुचि प्रदर्शित की। योग सत्र में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम का समापन वेद विभाग के आचार्य डॉ. धनेश कुमार पाण्डेय द्वारा शांति पाठ के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed