{"_id":"62b4a7551c366b6488542ea3","slug":"proclaimed-offender-arrested-after-eight-year-rampur-hp-news-sml4130679166","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल के बाद दबोचा उद्घोषित अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल के बाद दबोचा उद्घोषित अपराधी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस के पीओ सेल ने आठ साल बाद एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अपराधी को मंडी जिला से दबोचा है। इसके बाद पीओ सेल की टीम आरोपी को लेकर बरमाणा थाना पहुंची। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
बरमाणा में साल 2014 में हुए एक सड़क हादसे के आरोपी वीरेंद्र कुमार निवासी गांव नवगांव तहसील अर्की जिला सोलन को पीओ सेल ने वीरवार को मंडी के भवाणा से धर दबोचा। उसके खिलाफ बरमाणा थाना में मामला दर्ज किया गया था। पेशियों पर न पहुंचने के बाद आरोपी को बिलासपुर अदालत ने भगौड़ा घोषित किया था। पुलिस उसकी तलाश में थी। मामले की पुष्टि उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजकुमार ने की है।