{"_id":"5fca40cc8ebc3ecf6f1b94f6","slug":"problem-in-snowfall-rampur-hp-news-sml353452111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से पहले किया जाए लकड़ी का प्रबंध : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से पहले किया जाए लकड़ी का प्रबंध : कांग्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है, लेकिन बावजूद इसके अभी तक दुर्गम क्षेत्रों में पर्याप्त बालन लकड़ी नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में जिले के हजारों लोगों को सर्दियों की चिंता सता रही है। जिला कांग्रेस किन्नौर ने लकड़ी का स्टॉक न पहुंचने पर रोष जताया है। जिला कांग्रेस ने चेताया है कि यदि बर्फबारी से पहले लकड़ी का प्रबंध नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
सांगला में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा हिमाचल प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी जिले के सभी डिपुओ में बालन की लकड़ी उपलब्ध करवाने में पूरी तरह विफल रहे हैं। जिले में यदि भारी बर्फबारी हुई तो लोगों को सर्दियों में खासी मुश्किल होगी। सरकार, जिला प्रशासन और वन विभाग को चाहिए था कि वे स्नो बाउंड क्षेत्रों में बालन लकड़ी को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवा दे, लेकिन इसके ठीक विपरीत जिले के विभिन्न वन विभाग डिपुओं में लकड़ी की उपलब्धता न होने से ग्रामीण परेशानी झेल रहे हैं। लोग हर दिन डिपुओ में पहुंच रहे हैं, लेकिन डिपुओं में पर्याप्त मात्रा में लकड़ी उपलब्ध नहीं हो रही है। कई स्थानों पर लोग खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। जिलाध्यक्ष उमेश नेगी ने प्रदेश सरकार, वन निगम और जिला प्रशासन को लापरवाह करार दिया और जिले में जल्द लकड़ी का भंडारण करने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि यदि लकड़ी मुहैया नहीं करवाई गई तो सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान सांगला सचिन नेगी, प्रधान कामरू विक्रम सिंह नेगी, किशोर कुमार नेगी, सिद्धार्थ भंडारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।