{"_id":"6917371bd7a3df39ac0c6d56","slug":"prisoner-died-in-suspicious-condition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-148120-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर उपबंधी गृह के कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मामले की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर उपबंधी गृह के कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मामले की होगी जांच
विज्ञापन
एक दिन पहले चेक बाउंस के मामले में छह माह की हुई थी सजा
तबीयत बिगड़ने के बाद आईजीएमसी किया गया था रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के कल्याणपुर वार्ड स्थित उपबंधी गृह के एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कैदी को बुधवार को चेक बाउंस के मामले में छह माह की सजा हुई थी।
बुधवार रात को उसे रामपुर के उपबंधी गृह में रखा गया। वीरवार को उसे शिमला की कैथू जेल ले जाया जाना था। उससे पहले ही उसकी तबीयत खराब हो गई। बाद में आईजीएमसी में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अब जेल प्रशासन की ओर से मामले की जांच कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार निवासी गांव भरैरी उप तहसील कोटगढ़ जिला शिमला को रामपुर की अदालत ने चेक बाउंस के एक मामले में 12 नवंबर को छह माह की सजा सुनाई थी। इसके बाद उसे उपबंदी गृह में रखा गया। बुधवार की रात को कैदी ने खाना भी नहीं खाया। वीरवार सुबह उनके परिजन कपड़े आदि लेकर उपबंदी गृह गए। इस बीच परिजनों को अशोक की तबीयत ठीक नहीं लगी। उसे रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। वीरवार रात को शिमला में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र नेगी ने बताया कि उपबंधी गृह में बंद कैदी की मौत हुई है। मामले की जांच कराई जाएगी। इसके लिए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।