फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Prices of small sized apples are being reduced in universal cartons.

Rampur Bushahar News: यूनिवर्सल कार्टन में छोटे आकार के सेब के दामों में की जा रही कटौती

Sat, 20 Jul 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
पितू सेब पर 30, 200 नंबर सेब पर 20 प्रतिशत की जा रही कटौती
विज्ञापन


एक्सटरा स्माल सेब पर 10 प्रतिशत कटौती करने की तैयारी


संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई(रोहड़ू)। यूनिवर्सल कार्टन शुरू होने के बाद एपीएमसी की मंडियों में इस बार सेब गढ़ (औसत) के हिसाब से नहीं बिक रहा है। छोटे आकार के पितू और 200 नंबर सेब पर दर लगाकर दामों में कटौती की जा रही है। इससे बागवानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं अब एक्सट्रा स्माल सेब पर भी 10 प्रतिशत दर लगाने की तैयारी है।
एपीएमसी की मंडियों में गढ़ के हिसाब से सेब बेचा जाता था। बड़े आकार से लेकर छोटे आकार तक के सेब को एक ही दाम मिलते थे। इससे बागवानों को लाभ होता था, लेकिन इस वर्ष यूनिवर्सल कार्टन आरंभ होते ही 200 नंबर ग्रेड सेब व पितू सेब की पेटियों पर दर लगाई जा रही है। अब एक्स्ट्रा स्माल ग्रेड के सेब पर दर लगाने की तैयारी है। बागवान राकेश चौहान, राकेश शर्मा, विजय भारद्धाज, अंकुश चौहान, अशोक जस्टा, संदीप गांगटा, राजन काल्टा, रिंकू, बलदेव दीवान, अरुण दीवान, चेतन कड़ेइक, पदम चौहान, विकास, विकास कालटा, रितेश चौहान, राकेश लाइक ने बताया कि पराला मंडी और ढली मंडी में आढ़तियों ने छोटे आकार के सेब पर दर लगाना शुरू कर दिया है। दामों में कटौती की जा रही है, जबकि आज तक मंडियों में गढ़ के हिसाब से सेब बिकता है। मौसम की बेरुखी के चलते इस वर्ष बागवानों के पास 80 प्रतिशत सेब छोटा है। ऐसे में छोटे आकार के सेब पर दर लगाने से बागवानों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

एपीएमसी शिमला किन्नौर के चेयरमैन देवानंद वर्मा ने बताया कि इस वर्ष लार्ज, मीडियम और स्माल ग्रेड का सेब एक दाम पर बिकेगा, जबकि एक्सट्रा स्माल सेब पर 10 प्रतिशत, 200 नंबर सेब पर 20 प्रतिशत और पितू पर 30 प्रतिशत की कटौती होगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ छोटे आकार के सेब पर दर लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed