फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Preparations in full swing for Chief Minister Sukhu's Rohru-Chidgaon visit

Rampur Bushahar News: मुख्यमंत्री सुक्खू के रोहड़ू-चिड़गांव दौरे की तैयारियां तेज, विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Mon, 28 Sep 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Preparations in full swing for Chief Minister Sukhu's Rohru-Chidgaon visit
मुख्यमंत्री की प्रस्तावित दौरे को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हैं विधायक मोहन ब्राक्टालाल। संवा
. विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रस्तावित रोहड़ू और चिड़गांव दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को संदासू स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विधायक ब्राक्टा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कोई अव्यवस्था या असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी से काम करें। मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई रोहड़ू में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। वह रोहड़ू विकास खंड में अपना परिवार सुखी परिवार योजना के लाभार्थियों से भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री चिट्टा विरोधी अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। चिड़गांव में वह विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। चिड़गांव में मुख्यमंत्री एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद संदासू में छौहारा विकास खंड के तहत अपना परिवार सुखी परिवार योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री छौहारा विकास खंड की एक ग्राम पंचायत का दौरा भी करेंगे। वहां वह स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। उनका रात्रि विश्राम भी वहीं प्रस्तावित है। एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा ने भी संदासू में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रवास से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि कार्यक्रम स्थल, यातायात, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत और स्वच्छता की तैयारी सुनिश्चित की जाए। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा क्षेत्र के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

मुख्यमंत्री की प्रस्तावित दौरे को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हैं विधायक मोहन ब्राक्टालाल। संवा

मुख्यमंत्री की प्रस्तावित दौरे को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हैं विधायक मोहन ब्राक्टालाल। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article