{"_id":"5ffc7efb8ebc3e3188122bd5","slug":"preparation-election-in-kinnaur-rampur-hp-news-sml357455591","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में पंचायत राज चुनाव को लेकर पुलिस ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में पंचायत राज चुनाव को लेकर पुलिस ने कसी कमर
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। चुनाव आयोग की ओर से पंचायतीराज चुनाव 2021 की घोषणा के बाद इस जिले में शांतिपूर्वक चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस किन्नौर की ओर से सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। जिला किन्नौर में 389 पोलिंग स्टेशनों में से 27 पोलिंग अति संवेदनशील, 29 संवेदनशील और 112 पोलिंग स्टेशन सामान्य श्रेणी में अधिसूचित किए गए हैं।
एसपी किन्नौर एसआर नेगी ने बताया कि इन सभी पोलिंग स्टेशनों में चुनाव प्रक्रिया के दौरान निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव करवाने के लिए जिले में 225 जवान जिनमें एनजीओ ग्रेड-120 और एनजोओ ग्रेड-2161 और 64 गृहरक्षक के जवान तैनात किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त 24 जवानों की एक रिजर्व जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में तैनात रहेगी जो किसी भी क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था की समस्या होने पर तत्काल तैनात की जाएगी। इसके अतिरिक्त जिले के सभी 6 थानों में भी एक की टीम तैयार की गई है जो अपने-2 थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की चुनाव से संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए उत्तरदायी होगी। चुनाव को गलत तरीके से प्रभावित करने वाले लोगों की सूचना स्थानीय पुलिस और जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नं 01786-222873 पर साझा करें ।