फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pratibha was chosen as Miss and Rohit as Mr. Farewell.

Rampur Bushahar News: प्रतिभा मिस व रोहित चुने मिस्टर फेयरवेल

Fri, 08 May 2026 01:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Pratibha was chosen as Miss and Rohit as Mr. Farewell.
अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ में विदाई समारोह के अवसर पर छात्र स्टाफ एवं कॉलेज प्रबंधन के साथस्रोत: संवा
नालागढ़ में अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ में विदाई समारोह का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ नालागढ़ की ओर से वीरवार को अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में अवस्थी ग्रुप के चेयरमैन चंद्र शेखर अवस्थी एवं विशिष्ट अतिथियों में अवस्थी ग्रुप के निदेशक ऋषभ अवस्थी व रजत अवस्थी रहे। कार्यक्रम में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने रैंपवॉक और विशेष उपाधियों के साथ अपने सीनियर साथियों का अभिनंदन किया। इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं जिनमें पहाड़ी नाटी, हरियाणवी नृत्य, एकल गायन, पंजाबी नृत्य, सेमी-क्लासिकल नृत्य शामिल रहे। इस अवसर पर मिस फेयरवेल का खिताब प्रतिभा दीवान और मिस्टर फेयरवेल का खिताब रोहित को दिया गया। समारोह के दौरान मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र कुमार जोधता ने सभी अतिथियों, आयोजकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed