फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   power

बर्फबारी से किन्नौर में 107 ट्रांसफार्मर बंद

Thu, 07 Jan 2021 10:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले में भारी हिमपात से कल्पा, पूह और निचार तीनों खंडों में विद्युत बोर्ड के 430 ट्रांसफार्मरों में से 107 अभी भी बंद पड़े हुए हैं। इसके चलते जिले के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों सहित काजा और स्पीति वैली में सन्नाटा पसरा हुआ है। इससे हाड़ कंपा देने वाली ठंड में हजारों लोगों को ठिठुरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, जिले में भारी हिमपात से क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों को दुरुस्त करने के लिए विद्युत बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी युद्ध स्तर पर कार्य करने में जुटे हुए हैं। विद्युत लाइनों और टावर लाइनों में आई तकनीकी खराबी के कारण उन्हें दुरुस्त करने में समय लग रहा है। भारी बर्फबारी के कारण किन्नौर जैसे स्नोबाउंड क्षेत्रों में विकट भौगोलिक परिस्थितियों में काम करना चुनौतीपूर्ण है। भारी बर्फबारी के चलते जिले के सांगला में 6 ट्रांसफार्मर, भावानगर में 3, टापरी में 1, रिकांगपिओ में 7, पूह खंड और काजा स्पीति की तरफ ट्रांसफार्मर बंद पड़े हुए हैं। इस तरह से जिले के 107 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। पूह और स्पीति वैली की दो दर्जन से अधिक पंचायतों में बीते 48 घंटे से अंधेरा पसरा हुआ है। क्षेत्र के लोगों को कड़ाके की ठंड में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान नमज्ञा नरबो छोरियो, इंद्र सिंह नेगी, सत्य प्रकाश बोरिस, सुशील साना, अशोक नेगी सहित अन्य कई ग्रामीणों ने बोर्ड से शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई है। उधर, विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ के एक्सईएन टाशी नेगी और इलेक्ट्रिकल सिस्टम डिविजन भावानगर के एक्सईएन तारा नेगी ने कहा कि बर्फबारी के कारण कई जगह विद्युत लाइनों को क्षति पहुंची है। विद्युत लाइनों और टावर लाइनों में आई तकनीकी खराबी के कारण रिस्टोर करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। सुबह से ही करीब 25 से 30 स्पेशल टीमें लाइनों को दुरुस्त करने में जुटी हैं। जल्द रिस्टोर कर लोगों को विद्युत आपूर्ति नियमित दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed