फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Power generation from the Sawra-Kuddu project to begin soon; sudden rise in river water level expected

Rampur Bushahar News: सावड़ा-कुड्डू परियोजना से विद्युत उत्पादन शीघ्र, नदी में अचानक बढ़ेगा जलस्तर

Wed, 22 Jul 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रबंधन ने निचले क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
सावड़ा-कुड्डू जलविद्युत परियोजना प्रबंधन ने एक महत्वपूर्ण सुरक्षा चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी नदी के निचले बहाव वाले क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए है। परियोजना की ओर से शीघ्र ही विद्युत उत्पादन शुरू किए जाने की तैयारी चल रही है। परियोजना प्रबंधन के अनुसार, विद्युत उत्पादन प्रारंभ होने के दौरान नदी में पानी का प्रवाह अचानक बढ़ सकता है। यह प्रवाह बहुत तेजी से होगा। ऐसे में नदी का जलस्तर बिना किसी पूर्व संकेत के कुछ ही समय में बढ़ जाएगा। इससे नदी के किनारों पर लोगों की सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है। प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वे तत्काल सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। नदी क्षेत्र को पूरी तरह खाली कर दें। विशेष रूप से लोगों से आग्रह किया गया है कि वे नदी को पैदल पार करने से बचें। तैरने, मछली पकड़ने या पशुओं को नदी में ले जाने जैसी गतिविधियों से भी पूरी तरह बचें। परियोजना प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि पानी छोड़ा जाना शीघ्र संभावित है। किसी भी प्रकार की लापरवाही जान-माल के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। स्थानीय लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे इस चेतावनी को गंभीरता से लें। उन्हें अपने परिवार, पड़ोसियों और आसपास मौजूद अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी देनी चाहिए। इससे सभी समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकेंगे। प्रबंधन ने यह भी बताया है कि नागरिक प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। आम जनता से सहयोग की अपेक्षा की गई है। लोगों से अपील है कि वे सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed