फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Posts of teachers including principal vacant in Devthi school

Rampur Bushahar News: देवठी स्कूल में प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों के पद रिक्त

Wed, 28 Jan 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Posts of teachers including principal vacant in Devthi school
देवठी स्कूल का फोटो: संवाद
स्कूल में पढ़ रहे 86 विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर, मंत्री के आश्वासन के बाद भी नहीं भरे गए रिक्त पद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर के दुर्गम पंचायत देवठी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में कई साल से प्रधानाचार्य और शिक्षकों समेत अन्य स्टाफ के पद रिक्त हैं। ऐसे में विद्यार्थियों और अभिभावकों की समस्या बढ़ गई है। रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य तीन बार विधायक नंद लाल और एक बार शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिल चुके हैं, लेकिन सिर्फ एक अंग्रेजी विषय के अध्यापक की नियुक्ति हुई। बाकी पद अभी भी खाली हैं।

वर्तमान में प्रधानाचार्य के अलावा प्रवक्ता राजनीति शास्त्र, वाणिज्य संकाय, टीजीटी मेडिकल, वरिष्ठ सहायक और लिपिक का पद रिक्त चल रहा है। अहम विषयों के अध्यापक न होने के कारण यहां तैनात अन्य शिक्षकों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। वर्तमान में स्कूल में 86 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल में 12/20 क्षेत्र की तीन पंचायत कूहल, देवठी और मुनिश पंचायत के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं। शिक्षकों की कमी के कारण हर साल विद्यार्थियों की संख्या भी कम हो रही है। एसएमसी अध्यक्ष गोकुल नागटा ने कहा कि कई बार सरकार और प्रशासन को इस बारे में बताया गया है। शिक्षा मंत्री से मिलने के बाद स्कूल में अंग्रेजी के शिक्षक का पद भरा गया है। उम्मीद है कि अन्य रिक्त पदों को भी समय पर भरा जाएगा। स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है। छात्रों को घरद्वार पर ही बेहतर शिक्षा की सुविधा मिल सके। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य कौल राम शड़ेल ने कहा कि रिक्त पदों को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासन से समय समय पर पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed