फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Posts of Creche Worker and Creche Helper will be filled in Chuhabag and Khaneri Creche Centre

Rampur Bushahar News: चूहाबाग और खनेरी क्रेच सेंटर में क्रेच वर्कर और क्रेच हेल्पर के भरे जाएंगे पद

Fri, 20 Mar 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
आईसीडीएस योजना के तहत आवेदन किए आमंत्रित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) योजना के तहत नगर परिषद रामपुर के डे केयर सेंटर चूहाबाग और खनेरी के सुचारु संचालन के लिए एक-एक पद क्रेच वर्कर और क्रेच हेल्पर के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। रामपुर के बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर ने बताया कि मिशन शक्ति की गाइडलाइन के अनुसार इन पदों पर नियुक्ति सह टर्मिनस आधार पर की जाएगी। क्रेच वर्कर को 5,500 रुपये प्रतिमाह और क्रेच हेल्पर को 3,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा, जो सरकार की ओर से समय-समय पर निर्धारित दरों के अनुसार देय होगा। उन्होंने बताया कि पात्र महिला उम्मीदवार सादे कागज पर अपना आवेदन 6 अप्रैल शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय रामपुर में जमा करवा सकती हैं। पात्र उम्मीदवारों के साक्षात्कार 9 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे से एसडीएम कार्यालय रामपुर में होंगे। इन पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी। आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और अभ्यर्थी संबंधित क्रेच सेंटर के फीडर एरिया की निवासी हो। क्रेच वर्कर के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं और क्रेच हेल्पर के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे अपने आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर निर्धारित तिथि तक कार्यालय में जमा करवाएं और साक्षात्कार के दिन अपने समस्त मूल दस्तावेज साथ लाना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय रामपुर या फिर संबंधित पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article