{"_id":"5e2494398ebc3e4ae83b9836","slug":"post-vacant-rampur-hp-news-sml3215375163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी उपेक्षा का दंश झेल रहा डोडरा क्वार उपमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी उपेक्षा का दंश झेल रहा डोडरा क्वार उपमंडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। दूरदराज उपमंडल डोडरा क्वार सरकारी उपेक्षा का दंश झेल रहा है। उपमंडल के अंतर्गत विभिन्न विभागों में 178 पद रिक्त पड़े हुए हैं। डोडरा क्वार रोहड़ू विधानसभा का क्षेत्र सबसे दूरदराज का क्षेत्र है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज का पैतृक क्षेत्र भी है। बावजूद इसके रोहड़ू के दूरदराज क्षेत्र के उपमंडल में शिक्षण संस्थानों से लेकर सभी विभाग रामभरोसे चल रहे हैं। हालांकि विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने विधानसभा सत्र के दौरान भी मामले को उठाया था लेकिन मांगों को नजरअंदाज किया गया है।
डोडरा क्वार उपमंडल राजस्व कर्यालय में वरिष्ठ सहायक से लेकर चपरासी श्रेेणी के कर्मचारियों के 10 पद खाली चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों, रेडियोग्राफर, स्टाफ नर्स से लेकर चपरासी के कुल 26 पद खाली चल रहे हैं। लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता, अधीक्षक से लेकर बेलदार श्रेणी के कर्मियों के 48 पद खाली चल रहे हैं। शिक्षण संस्थानों में प्रधानाचार्य, प्रवक्ताओं से लेकर कनिष्ठ बुनियादी शिक्षकों के 50 पद खाली चल रहे हैं। तकनीकी शिक्षा में प्रधानाचार्य, शिल्प प्रशिक्षकों सहित कुल 22 पद रिक्त हैं। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में छह पद खाली हैं। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों व फार्मसिस्टों के चार पद खाली हैं। उद्यान विभाग में तीन पद खाली हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में दो पद तथा श्रम एवं रोजगार विभाग में दो पद रिक्त चल रहे हैं। पशुपालन विभाग में फार्मासिस्टों के तीन पद तथा अग्निशमन केंद्र में अग्निशामक का एक पद खाली है। रिक्त पदों के कारण क्षेत्रवासी सरकारी सेवाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बताया कि डोडरा क्वार उपमंडल में सभी विभाग कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे हैं। उपमंडल में 70 प्रतिशत कर्मचारियों के पद खाली हैं। मामले को विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया है लेकिन पदों को भरने के लिए कोई भी ठोस कदम अभी सरकार की ओर से नहीं उठाए गए हैं।