फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   polythen

पंचायतें 75 रुपये प्रतिकिलो मूल्य पर नगर परिषद को बेचें प्लास्टिक

Fri, 31 Jan 2020 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर विकास खंड की पंचायतों में पड़े प्लास्टिक के कचरे को बेचकर पंचायतें आर्थिक लाभ कमा सकती हैं। एसडीएम रामपुर ने उपमंडल की सभी पंचायतों को प्लास्टिक एकत्र कर नगर परिषद रामपुर को बेचने के निर्देश दिए हैं। संबंधित पंचायतों से नगर परिषद 75 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से प्लास्टिक खरीदेगी। इसके तहत जहां पंचायतों में फेंके गए प्लास्टिक के कचरे का निदान होगा, वहीं पंचायतों को प्लास्टिक बेचने पर काफी मुनाफा भी होगा।
विज्ञापन

रामपुर विकास खंड के पंचायत प्रतिनिधियों को एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने निर्देश दिए हैं कि वे अपनी-अपनी पंचायतों को कचरा मुक्त बनाएं। खासकर प्लास्टिक के कचरे को जड़ से समाप्त करें। सभी ग्रामीण प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें। अब पंचायतें अपने अधिकार क्षेत्रों में पड़े प्लास्टिक को एकत्रित कर धन कमा सकती हैं। वहीं रामपुर की झाकड़ी पंचायत में होने वाले जनमंच कार्यक्रम से पूर्व जिन पंचायतों में प्री-जनमंच कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, वहां भी लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक करने के साथ-साथ इसे एकत्रित कर आर्थिक लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। एसडीएम ने क्षेत्र की 31 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन

एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि विकास खंड की सभी पंचायतों को सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार के निर्देशानुसार नगर परिषद रामपुर 75 रुपये प्रति किलो प्लास्टिक खरीदेगा। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपनी पंचायतों को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed