Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Polytechnic Institute Rohru alumni meet for the first time in Rohru

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में 42 साल बाद फिर मिले यार, ताजा कीं कॉलेज की यादें

Sun, 22 Nov 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic Institute Rohru alumni meet for the first time in Rohru
रोहड़ू में पहली बार जुटे जीपी के 50 पूर्व छात्र, पुरानी यादों को किया ताजा। संवाद
बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू के पूर्व छात्रों का पहली बार रोहड़ू में मिलन
विज्ञापन

1984 के पहले बैच से 2003 तक के 50 पूर्व छात्र जुटे

संवाद न्यूज़ एजेंसी

रोहड़ू। पब्बर घाटी की खूबसूरत वादियों में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू के पूर्व छात्रों ने एक बार फिर कॉलेज के दिनों की यादें ताजा कीं। संस्थान का नौवां एलुमनी मीट चांशल कैंप एंड रिसॉर्ट में आयोजित हुआ। रोहड़ू में पहली बार आयोजित इस महामिलन में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे करीब 50 पूर्व छात्र शामिल हुए। दो दिवसीय समारोह में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई), फार्मेसी और मॉडर्न ऑफिस प्रैक्टिस (एमओपी) संकायों के पूर्व छात्र एक मंच पर जुटे। इस दौरान संस्थान के पहले बैच 1984-87 से लेकर 2000-03 बैच तक के पूर्व छात्रों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर पुरानी यादें साझा कीं। दशकों बाद पुराने साथियों से मिलकर कई पूर्व छात्र भावुक हो उठे। कॉलेज के दिनों के किस्से, संघर्ष और हंसी-ठिठोली का दौर देर रात तक चलता रहा।महामिलन के दौरान संस्थान की गौरवशाली विरासत और पूर्व छात्रों की उपलब्धियों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने बताया कि जीपी रोहड़ू से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आज दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और रक्षा सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। संस्थान के पूर्व छात्र बीएसएनएल, एरिक्सन, एयरटेल, नोकिया, जियो, वीआई, गूगल, टेक महिंद्रा और एलएंडटी इन्फोटेक जैसी नामी कंपनियों में सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व छात्र वीरेंद्र अत्री वर्तमान में अमेरिका में गूगल में कार्यरत हैं। वहीं, कई पूर्व छात्र भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौसेना में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। समारोह में 1996-99 ईसीई बैच के पूर्व छात्र विंग कमांडर रविंद्र महेश की उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। इसके अलावा कई पूर्व छात्र दूरसंचार और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में सफल उद्यमी बने हैं। स्वास्थ्य विभाग, औषधि उद्योग, चिकित्सा उपकरणों और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी संस्थान के पूर्व छात्र अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

ईसीई ब्रांच दोबारा शुरू करने की उठाई मांग
महामिलन के दौरान पूर्व छात्रों ने संस्थान में ईसीई ब्रांच बंद कर उसकी जगह इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) ब्रांच शुरू किए जाने पर चिंता जताई। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार से राजकीय बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू में ईसीई ब्रांच को दोबारा शुरू करने की मांग उठाई। पूर्व छात्रों का कहना था कि इसी ब्रांच ने उद्योग जगत, दूरसंचार क्षेत्र और रक्षा सेवाओं को कई प्रतिभाशाली विशेषज्ञ दिए हैं। ऐसे में इस ब्रांच को दोबारा शुरू करना संस्थान की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। आयोजन समिति के सदस्य दिनेश लोहिया, सचिन भारद्वाज, विक्रम मट्टू, रविंद्र चौहान और रजनीश मोदगिल ने समारोह की जानकारी साझा करते हुए सभी पूर्व छात्रों का आभार जताया। उन्होंने भविष्य में भी संस्थान की उपलब्धियों और गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

रोहड़ू में पहली बार जुटे जीपी के 50 पूर्व छात्र, पुरानी यादों को किया ताजा। संवाद

रोहड़ू में पहली बार जुटे जीपी के 50 पूर्व छात्र, पुरानी यादों को किया ताजा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article