{"_id":"640f5828cf45e67bcc0894a4","slug":"politics-thoeg-bjp-protest-rampur-hp-news-c-19-1-87239-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग में भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग में भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। प्रदेश सरकार के संस्थानों को बंद करने के खिलाफ जिला महासू भाजपा ने सोमवार को ठियोग में आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की अगुवाई में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आक्रोश रैली ठियोग के सुभाष चौक तक निकाली गई। सोमवार को विश्राम गृह ठियोग से सैकड़ों कार्यकर्ता रैली निकालते हुए शाली बाजार, बस अड्डे और सब्जी मंडी होते हुए सुभाष चौक तक पहुंचे। इस दौरान जिला महासू के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों से आए भाजपा प्रत्याशियों ने ठियोग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके अजय श्याम जुब्बल कोटखाई से चेतन बरागटा, चौपाल विधानसभा क्षेत्र से बलवीर वर्मा, रोहड़ू से शशिबाला और रामपुर से कौल नेगी ने भी भाग लिया।
रैली में जिला महासू अध्यक्ष अरुण फालटा भी विशेष रुप से शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि जबसे कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है, तबसे प्रदेश की जनता के साथ बदले की भावना और सत्ता का रौब दिखाकर कार्य कर रही है। ठियोग विस क्षेत्र में पूर्व भाजपा सरकार के समय में कई संस्थानों को खोले गए थे, जिन्हें वर्तमान कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया है।
विज्ञापन
समूचे प्रदेश में इसी तरह से चल रहे संस्थानों को बंद किया गया, जो कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी को दर्शाता है। बदले की भावना से काम करते हुए सरकार ने प्रदेश में 600 से अधिक संस्थान बंद किए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह अपने साथी मित्रों को कैबिनेट रैंक बांटने में मग्न हैं। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावी समय में मतदाताओं को लुभाने के लिए कई गारंटियां दी, लेकिन सत्ता के आने के बाद कोई भी गारंटी पूरी नहीं कर पा रही है।