फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Political

अयोध्या मामले में सभी नेताओं को बरी करना पार्टी के हित में : सुरेश

Wed, 30 Sep 2020 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को ढहाए गए विवादित ढांचे के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को जो फैसला सुनाया है, वह पार्टी के पक्ष में है। इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार समेत सभी 32 लोगों को बरी कर दिया है। यह भाजपा पार्टी के लिए एक राहत एवं खुशी का दिन है। यह बात रामपुर में आयोजित ई विस्तारक प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने बात कही।
विज्ञापन

सीबीआई की विशेष अदालत की ओर से विवादास्पद ढांचे के विध्वंस मामले में आरोपित सभी दोषियों को बरी करने के निर्णय का पार्टी स्वागत करती है। इस निर्णय के बाद समाज के सभी वर्गों को परस्पर विश्वास और सौहार्द के साथ एकत्र होकर देश के सामने आने वाली चुनौतियों का सफ लतापूर्वक सामना करते हुए देश को प्रगति की दिशा में ले जाने के कार्य में जुट जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 28 वर्ष तक चली सुनवाई के बाद ढांचा विध्वंस के आपराधिक मामले में फैसला पार्टी के हित में आया है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिकी में सुधार करने के लिए संसद में जो कानून बना है, वह किसान हित में है, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्ष के नेता किसानों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता किसानों को गुमराह न करें। सभी विस्तारकों को निर्देश दिया है कि गांव-गांव में जाकर इस कृषि बिल कानून से किसानों को क्या फायदा होगा, इसके बारे में जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि हाथरस में जो रेप केस सामने आया है, वह देश के लिए शर्मनाक घटना है। इस पर पूरी तरह से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed