{"_id":"5f2c2a6e8ebc3edd18714c3a","slug":"political-rampur-hp-news-sml340867550","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर कांग्रेस पार्टी की मजबूती को बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर कांग्रेस पार्टी की मजबूती को बनाई रणनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की और अधिक मजबूती के लिए बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं को संगठित किया जाएगा। इसके अलावा पार्टी के सभी अग्रणी संगठनों को मजबूती दी जाएगी। नए सदस्यों को भी संगठन की मुख्यधारा में लाना लक्ष्य रहेगा। यह बात वीरवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता ने कही। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और फैसलों से जनता को अवगत करवाने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक में विधायक नंद लाल सहित 18 जोनों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए रणनीति बनाई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और फैसलों से जनता को अवगत करवाने के साथ उनका प्रभावी तरीके से विरोध किया जाएगा। रामपुर विस क्षेत्र में जो विकास कार्य रुके हुए हैं, उसको लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। जल्द रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नए जोन और बूथ की कमेटियां भी बनाई जाएंगी। मेहता ने कहा कि सेब सीजन सिर पर है, लेकिन आज के समय में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की हालत खस्ता है। बागवानों को अपने सेब को मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कत होगी। यदि जल्द प्रदेश सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो ब्लॉक कांग्रेस रामपुर सड़कों में उतर कर कड़ा विरोध करेगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। विधायक नंद लाल ने पदाधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रेम शर्मा, जेएल डमालू, बहादुर सिंह भलूनी, देश रतन शर्मा, हरीश गुप्ता, विजय कनैन, ध्रुव शर्मा, आत्मा राम केदारटा, पंकज शर्मा, डीडी कश्यप, संजय मेहता, नरेश शर्मा, विरेंद्र भलूनी, विनोद, मुकेश, सतपाल मेहता, कुलदीप नेगी, गिरीश, मोहन भाटिया, राहुल सोनी, कर्ण शर्मा, पवन चौहान, अजय राणा, निशांत, सूरज और नुतेश सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधान मौजूद रहे।
बीसीसी ने बैठक के बाद एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को उपमंडल की विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की खस्ताहालत को लेकर ज्ञापन भेजा गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कहा कि सूबे में सेब सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों को सड़कें बदहाल हैं। अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता ने कहा कि सेब सीजन पीक पर है, लेकिन सड़कों की हालत काफी खराब है। बीसीसी ने प्रदेश सरकार से खस्ताहाल सड़कों की दशा सुधारने की मांग उठाई है।