{"_id":"65b4f681fc14a7c33a057bd5","slug":"political-news-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-111480-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर बिफरी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर बिफरी भाजपा
विज्ञापन
भाजपा ने पुलिस थाना जुब्बल में कांग्रेस पदाधिकारी के खिलाफ दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जुब्बल के कांग्रेस पदाधिकारी की ओर से सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने पर भाजपा मंडल जुब्बल नावर कोटखाई बिफर गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ जुब्बल थाने में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। चेतन बरागटा ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जैसे प्रतिष्ठित पद की गरिमा के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं, वो असहनीय है। उन्होंने कहा कि जुब्बल क्षेत्र के एक कांग्रेस पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की है। सांविधानिक पद पर बैठे किसी भी व्यक्ति पर ऐसी टिप्पणी करना शर्मनाक है। जुब्बल नावर कोटखाई भाजपा इसका विरोध करती है।