फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Police rescued two people who had lost their way in the Churdhar forest

Rampur Bushahar News: चूड़धार के जंगल में रास्ता भटके दो लोगों को पुलिस ने किया रेस्क्यू

Sun, 11 Oct 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
रात तीन बजे एक और सुबह पांच बजे दूसरे व्यक्ति को खोज अभियान चलाकर सुरक्षित निकाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

चौपाल (रोहड़ू)। चूड़धार क्षेत्र के दुर्गम जंगल में रास्ता भटकने से फंसे दो व्यक्तियों को चौपाल पुलिस ने सकुशल रेस्क्यू किया है। 112 हेल्पलाइन के माध्यम से 11 अक्तूबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि चूड़धार के जंगल में दो व्यक्ति रास्ता भटक गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस थाना चौपाल की टीम दोनों की तलाश में रवाना हुई। पुलिस टीम ने दुर्गम वन क्षेत्र में रातभर खोज अभियान चलाया। इस दौरान रात करीब तीन बजे जिला कुल्लू निवासी 31 वर्षीय अजय कुमार को सुरक्षित ढूंढ निकाला। इसके बाद सुबह करीब पांच बजे जिला सिरमौर निवासी 22 वर्षीय नक्श ठाकुर को भी सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया। रेस्क्यू किए गए दोनों व्यक्तियों ने स्वयं को स्वस्थ बताया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें मंडाहलाणी में उनके अन्य साथियों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि दुर्गम क्षेत्रों में ट्रेकिंग और भ्रमण के दौरान निर्धारित रास्तों पर ही चलें। यात्रा से पहले मौसम और स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी लें और पर्याप्त तैयारी के साथ ही सफर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article