फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Police bust two major cases of illegal opium cultivation

Rampur Bushahar News: सेब के बाग पर नशे का दाग, चिड़गांव में अफीम के 3,591 पौधे किए बरामद

Thu, 18 Jun 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के दो बड़े मामलों का किया भंडाफोड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सेब की आड़ में नशे के खेती के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कुछ लोग सेब के बाग पर नशे के दाग लगा रहे हैं। चिड़गांव पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के दो बड़े मामलों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चमराड़ा क्षेत्र से कुल 3,591 अफीम के पौधे बरामद किए हैं। यह कार्रवाई गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। पुलिस थाना चिड़गांव की टीम को बुधवार को गश्त के दौरान चमराड़ा क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की। स्थानीय स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में तलाशी अभियान चलाया गया। पहले मामले में सेब के पौधों के बीच अवैध रूप से उगाए गए 1,570 अफीम के पौधे बरामद किए गए। इन पौधों में फली भी लगी हुई थी। बरामद पौधों में से कुछ नमूने के रूप में कब्जे में लिए और शेष पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस थाना चिड़गांव में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पहले मामले की जांच के दौरान पुलिस को चमराड़ा क्षेत्र में ही एक और गोपनीय सूचना मिली। इस सूचना पर पुलिस टीम ने दोबारा स्वतंत्र गवाहों के साथ तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान सेब के बगीचे में 2,021 अफीम के पौधे मिले। इन पौधों में भी फली लगी हुई थी। दूसरे मामले में भी बरामद पौधों के नमूने सील किए गए और बाकी पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दूसरा मामला दर्ज किया गया है। दोनों मामलों में कुल 3,591 अफीम के पौधे बरामद हुए हैं। आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामलों की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article