फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Police baton on illegal miners in Sutlej

अवैध खनन कर रहे लोगों पर चला पुलिस का डंडा

Fri, 05 Aug 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Police baton on illegal miners in Sutlej
किन्नौर जिले में अवैध रेत की मामले को लेकर छानबीन करते पुलिस अधिकारी - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सतलुज किनारे अवैध खनन के वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने शुक्रवार को खनन करने वालों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ माइन एंड मिनरल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, खनन करने वाले ठेकेदार से 20,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

डीएसपी किन्नौर नवीन जालटा ने बताया कि वीरवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ मजदूर सतलुज नदी के किनारे अवैध रूप से रेत निकाल रहे थे। इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उप पुलिस अधीक्षक नवीन जालटा की अगुवाई में एसआईयू टीम के साथ वीडियो में वायरल हो रहे स्थान की पहचान कर रेता खान और स्पीलो पहुंचे। उन्होंने यहां अवैध खनन कर रहे मजदूरों की धरपकड़ शुरू कर उनके खिलाफ थाना मूरंग में 379, 120बी भारतीय दंड संहिता और धारा 21(1) माइन एंड मिनरल्स एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया और रेत निकालने के सामान को जब्त किया गया है। साथ ही स्पीलो में अवैध खनन करने वाले ठेकेदार का चालान कर 20,000 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अवैध खनन करने वालों के खिलाफ स्थानीय पुलिस कठोर कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed