फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Police arrested an absconding accused in a case involving two lakh rupees

Rampur Bushahar News: पुलिस ने दो लाख रुपये के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ननखड़ी पुलिस ने एक फरार आरोपी मीना राम को गिरफ्तार किया है। उसे शोघी-आनंदपुर से पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी नीरथ स्थित एक बैंक से जुड़े दो लाख रुपये की राशि अदा न करने के मामले में हुई है। शिमला जिला के ननखड़ी निवासी मीना राम पर पीएनबी नीरथ को दो लाख रुपये की राशि अदा न करने का मामला है। न्यायालय ने इस मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस थाना ननखड़ी की टीम ने इसी वारंट पर कार्रवाई की। आरोपी को अब अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, रामपुर बुशहर की अदालत में पेश किया जाएगा। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि न्यायालय की ओर से जारी वारंटों के प्रभावी निष्पादन के लिए कार्रवाई लगातार जारी है। फरार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाने के लिए पुलिस सक्रियता से काम कर रही है। पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article