फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   police action

नेरवा में पकड़े जमात से लौटे चार लोग

Mon, 06 Apr 2020 09:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ ू(नेरवा)। नेरवा से पकड़े गए चारों जमातियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद इन्हें आईजीएमसी भेज दिया है। हालांकि प्रारंभिक जांच में इनमें कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं पाए गए हैं। इनमें से एक व्यक्ति को घर आए सोलह दिन एवं अन्य तीन को 27 दिन हो चुके हैं। एसडीपीओ चौपाल वरुण पटियाल ने उक्त मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

जमात के लोगों का छोरी छिपे क्षेत्र में घुसने का क्रम लगातार चल रहा है। जानकारी और अपनी ट्रेवलिंग हिस्ट्री छुपाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार की रात भी सामने आया है। नेरवा तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों के चार लोग हरियाणा के मेवात में जमात में शामिल होने के बाद दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज में रुककर घर लौटे है। सूचना मिलने पर प्रशासन ने हरकत में आते हुए इन चारों लोगों के खिलाफ जानकारी और अपनी ट्रैवलिंग हिस्ट्री छुपाने पर नेरवा थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। प्रशासन को दिए अपने बयान में इन लोगों ने बताया कि ये लोग 40 दिन पूर्व उत्तराखंड के मोहंड क्षेत्र की जमात के साथ मेवात गए थे। इनमें से एक व्यक्ति गुलाम हुसैन पुत्र बाज दीन गांव शेतल, डाकघर भराणू 18 मार्च को दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज में रुकने के बाद 19 मार्च को उत्तराखंड के हरबटपुर में रुका था। बीस मार्च को अपने घर शेतल पहुंचा। जबकि तीन अन्य व्यक्ति इब्राहिम पुत्र रोशन दीन गाव मूलशाक डाकघर भराणू, वजीर पुत्र मीर हमजा गाव दाची डाकघर पौड़िया एवं लियाकत अली पुत्र इलमदीन गाँव बीड़ी डाकघर गयां आठ और नौ मार्च को निजामुदीन मरकज में रुके थे एवं दस मार्च को होली वाले दिन अपने घर पहुंचे थे। इन चारों व्यक्तियों के खिलाफ नेरवा थाना में आईपीसी की धारा 188 269 270 एवं डिजास्टर एक्ट की धारा 51 के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed