फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Plots decorated in Lavi fair will be removed from today

Rampur Bushahar News: आज से हटेंगे लवी मेले में सजे प्लॉट

Sun, 15 Dec 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Plots decorated in Lavi fair will be removed from today
रविवार को लवी मेले के आखिरी दिन उमड़ी भीड़।
नगर परिषद को प्लॉट हटाने, बिजली, पानी की सप्लाई बंद करने निर्देश
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला कमेटी ने व्यापारियों को सामान समेटने के दिए फरमान

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में सजे अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को सजे एक माह से अधिक समय बीत गया है। ऐसे में अब लवी मेला कमेटी ने मेले में आए व्यापारियों से अपना सामान समेटने के निर्देश दिए हैं। सोमवार में मेले में सजी दुकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड को बिजली, पानी की आपूर्ति बंद करने को कहा गया है।

गौर हो कि रामपुर में 11 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ हुआ था। करीब एक माह तक मेले में खूब व्यापारिक गतिविधियां चलीं। मेला कमेटी ने पहले जहां आठ दिसंबर तक मेला सजाने की इजाजत दी थी। वहीं, व्यापारियों ने मेले में घाटे का हवाला देकर मेला कमेटी से अतिरिक्त समय देने की मांग उठाई थी। व्यापारियों की मांग के बाद मेले की अवधि तो बढ़ गई। लवी मेला कमेटी और नगर परिषद ने व्यापारियों को 15 दिसंबर रविवार तक ही मेला सजाने की इजाजत दी थी। रविवार को मेला सजाने की मोहलत समाप्त हो गई है। अब नगर परिषद की ओर से आज से लवी मेले के लिए नेशनल हाईवे-पांच और पाटबंगला मैदान में सजी दुकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मेला कमेटी ने स्पष्ट कर दिया है कि सोमवार से यदि व्यापारी दुकानें नहीं हटाते हैं, तो उनका सामान जब्त कर दिया जाएगा। वहीं, लवी मेला कमेटी ने जल शक्ति विभाग को पेयजल और बिजली बोर्ड को बिजली की सप्लाई सोमवार से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को दिन भर लोग मेले में उमड़े। लोगों ने मेला मैदान में जमकर खरीदारी की। बीते वर्षों के मुकाबले इस वर्ष लवी मेले में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन



मेले में आए व्यापारियों को रविवार तक सामान बेचने की इजाजत दी गई थी। सोमवार से प्लॉट हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बिजली बोर्ड और जल शक्ति विभाग को बिजली, पानी काटने के निर्देश दिए गए हैं। - रामपुर निशांत तोमर, लवी मेला कमेटी सचिव एवं एसडीएम

रविवार को लवी मेले के आखिरी दिन उमड़ी भीड़।

रविवार को लवी मेले के आखिरी दिन उमड़ी भीड़।

रविवार को लवी मेले के आखिरी दिन उमड़ी भीड़।

रविवार को लवी मेले के आखिरी दिन उमड़ी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article