{"_id":"5d333e098ebc3e6d1d71d1b2","slug":"plantation-rampur-hp-news-sml3011023152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटकोटी के सोनपुरी टींबे पर रोपे देवदार के ग्यारह सौ पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाटकोटी के सोनपुरी टींबे पर रोपे देवदार के ग्यारह सौ पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुब्बल। हाटकोटी मंदिर के सोनपुरी टींबे पर देवदार के 1100 पौधे रोपे गए। शनिवार को वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन दुर्गा माता मंदिर न्यास और वन विभाग के संयुक्त प्रयास से किया गया। वन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सरकार के मुख्य सचेतक एवं जुब्बल कोटखाई के विधायक नरेंद्र बरागटा ने पूजा अर्चना के बाद देवदार का पौधा रोप कर इस अभियान की शुरूआत की।
पौध रोपण की रूपरेखा मंदिर न्यास के सदस्यों की ओर से तैयार की गई थी। इस कार्यक्रम के लिए वन मंडल रोहड़ू की ओर से देवदार के पौधे उपलब्ध करवाए गए। पूरी पहाड़ी पर करीब दो हजार देवदार के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में देवदार के ग्यारह सौ पौधे रोपे गए हैं। शनिवार को पौध रोपण कार्यक्रम में वन मंडल अधिकारी रोहडू सीबी चंदू तहशीलदार, शाहनवाज अहमद भटट आईएफएस प्रोवेशनल, वन परिक्षेत्र अधिकारी देसराज महाजन, लोकिंद्र सिंह वन खंड अधिकारी, वन रक्षक प्रीतम सिंह, मंदिर न्यास की ओर से सदस्य राम सरण काल्टा, बलबीर ठाकुर, कृष्ण चंद मांटा, हरीश चौहान, नरेश सिथटा, विनोद चांजटा, पूरण रावत भंडारी भवानी दत्त शर्मा, खुशी राम शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, शकुंतला डोड, अनिल चतरांटा, महिला मंडल हाटकोटी के सभी सदस्य, सरस्वती नगर स्कूल से एसीसी और एनएसएस के छात्रों सहित हाटकोटी के लोगों नेे अपना सहयोग किया।