{"_id":"60fd9ab98ebc3e586170f44a","slug":"plantation-done-in-neren-village-rampur-rampur-hp-news-sml3781193186","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरू पूर्णिमा पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरू पूर्णिमा पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रकृति को प्रदूषण और अन्य आपदाओं से बचाने के लिए पौधे लगाना सबसे अनिवार्य है। रविवार को गुरू पूर्णिमा पर रामपुर उपमंडल की नरैण पंचायत के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने की अपील की गई। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सामाजिक संगठनों और पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग नरैण पंचायत में पौधरोपण अभियान चलाया।
अभियान का शुभारंभ पूर्व सैनिक ठाकुर दास देष्टा ने किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को वनों के महत्व से अवगत कराया और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण पर बल देने की अपील की। कार्यक्रम में देवदार सहित विभिन्न प्रजातियों के करीब 200 पौधे रोपे गए।
अभियान को सफल बनाने में महिला मंडल, युवक मंडल, एकल विद्यालय दलोग, युवक मंडल, एकल विद्यालय जकधार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर पंचायत प्रधान शिवराम, उपप्रधान अविनाश, सचिव भवानी दत्त शर्मा, वार्ड सदस्य, वन रक्षक और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।