फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Hundreds of devotees bowed their head on Ashtami at Hatkoti temple in Shimla.

Sharadiya Navratri: शिमला के हाटकोटी मंदिर में अष्टमी पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Mon, 03 Oct 2022 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू़
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू़ Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2022 11:27 PM IST
सार

सोमवार को अष्टमी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर में माता के दर्शन के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। दिनभर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाकर मां आशीर्वाद प्राप्त किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर में होमगार्ड के जवान तैनात किए गए थे।

विज्ञापन
Hundreds of devotees bowed their head on Ashtami at Hatkoti temple in Shimla.
हाटकोटी मंदिर

विस्तार

 शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर सोमवार को हाटकोटी मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। इस दौरान मंदिर में सुबह 6:00 बजे से श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। इस दौरान मंदिर के लंगर भवन में दिन भर भंडारे का आयोजन भी किया गया। माता के दर्शनों के लिए आने श्रद्धालुओं को परेशानियां पेश न आए, इसके लिए मंदिर न्यास कमेटी की ओर से उचित प्रबंध किए गए थे। नवरात्र के लिए हाटकोटी मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया है।

विज्ञापन

सोमवार को अष्टमी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर में माता के दर्शन के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। दिनभर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाकर मां आशीर्वाद प्राप्त किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर में होमगार्ड के जवान तैनात किए गए थे। इसके साथ मंदिर के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

नवरात्र पर मंदिर परिसर के बाहर दुकानें भी सजी हुई थी, जहां पर लोगों ने खरीदारी भी की। मंदिर न्यास कमेटी के अध्यक्ष और एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उचित प्रबंध किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed