फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   people protest shifted coopretive bank distric offce narkanda to rohru

सहाकारी बैंक का जिला प्रबंधक कार्यालय बदलने से गुस्साए लोग

Mon, 22 Nov 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
people protest shifted coopretive bank distric offce narkanda to rohru
राज्य सहकारी बैंक के डीएम कार्यालय को रोहडू शिफट करने का मामला पर सोमवार को धरना प्रदर्शन के दौर? - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। राज्य सहकारी बैंक के जिला प्रबंधक कार्यालय को नारकंडा से रोहड्ू़ स्थानांतरित करने के विरोध में नारकंडा में सोमवार को जनप्रतिनिधियों के साथ लोगों ने चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष समेत ठियोग के विधायक राकेश सिंघा भी मौजूद रहे। इस दौरान करीब आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। ठियोग-कुमारसैन विधायक राकेश सिंघा की अगुवाई में क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय जनता ने धरना-प्रदर्शन किया। नेशनल हाईवे बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

इससे पूर्व विश्रामगृह नारकंडा में इसी मामले को लेकर मंथन किया गया और रणनीति तैयार की गई। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से जल्द ही इस मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल को मिलने पर फैसला लिया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर और राजीव गांधी पंचायतीराज के प्रदेश संयोजक दीपक राठौर भी मौजूद रहे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ऊपरी शिमला के लोगों के साथ भेदभाव की राजनीति कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सहकारी बैंक के अधिकारी इस बात का जवाब दें कि किन कारणों के आधार पर रातोंरात नारकंडा से जिला प्रबंधक कार्यालय को स्थानांतरित किया गया है। अगर सरकार इसमें हस्तक्षेप कर इस आदेश को खारिज नहीं करती है, तो आने वाले समय में कांग्रेस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी। मामले को लेकर बैठक के बाद नारकंडा में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि आज सांकेतिक प्रदर्शन है। कल प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलेगा और कार्यालय के शिफ्ट करने के आदेश को स्थगित करने की मांग करेगा। अगर फिर भी मांग नही मानी गई तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

प्रदर्शन में कांग्रेस नेता दीपक राठौर, जिला परिषद सुभाष कैंथला, जिला परिषद उज्जवल सैन मेहता, कांग्रेस महासचिव रूपेश कंवल, पूर्व अध्यक्ष केडी शर्मा, पार्षद सागर कैंथला, पार्षद विक्रांत श्याम, जदूण प्रधान देवेंद्र श्याम, सिंहल उपप्रधान मनीष हांडा, थानाधार प्रधान संदीप शरोल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed