फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   people protest in sapani kinnaur delay in voting

सापनी पोलिंग बूथ में मतदाताओं का हंगामा

Sat, 12 Nov 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
people protest in sapani kinnaur delay in voting
सापनी गांव में पांच बजे के बाद भी मतदात के लिए उमडी लोगों की भीड - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के सापनी पोलिंग बूथ में मतदान प्रक्रिया में देरी को लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान लोगों को घंटों कतारों में खड़ा होना पड़ा। इससे गुस्साए लोगों ने जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक किन्नौर जिले की सांगला तहसील की ग्राम पंचायत सापनी स्थित मतदान केंद्र में शनिवार दोपहर के बाद मतदान में हो रही देरी को लेकर मतदाता भड़क गए। ग्रामीणों ने सापनी पोलिंग बूथ में धीमी गति से हो रही मतदान प्रक्रिया को लेकर रोष जताया और नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि पोलिंग एजेंटो का सहयोग किए बगैर बार-बार पर्चियां और पहचानपत्र मांग कर चुनाव कर्मियों ने मतदाताओं का समय बर्बाद किया है।
विज्ञापन

बीते विधानसभा चुनाव में चार बजे तक सात सौ मत पड़ चुके थे, वहीं इस बार महज चार सौ लोग की मताधिकार का प्रयोग कर पाए। निर्वाचन आयोग ने सूचना मिलते ही सांगला से पुलिस थाना प्रभारी, चुनाव के लिए नियुक्त किए गए सेक्टर अधिकारी सहित आठ चुनाव कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न शुरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां शाम 5:55 मिनट तक करीब तीन सौ मतदाता मतदान के लिए कतारों में खड़े रहे। ग्रामीण विकास एवं स्वयंसेवी संगठन अध्यक्ष धर्मसेन नेगी, प्रधान सापनी कृष्णा, पूर्व प्रधान राज कुमारी नेगी, पूर्व उपप्रधान छैरिंग नेगी, चंद्र ज्ञान नेगी, देवराज नेगी, भजन लाल नेगी, तांजीन डोलमा नेगी और सुंदर देवी नेगी सहित अन्यों ने कहा कि लोग सुबह से कतारों में खड़े हैं, लेकिन चुनाव कर्मियों की लेटलतीफी के चलते लोगों को देर शाम इंतजार करना पड़ा। मजबूरन ग्रामीणों ने पोलिंग बूथ के बाहर नारेबाजी करना शुरू कर दिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि सापनी पोलिंग बूथ पर कुछ समय के लिए बिजली की समस्या रही। इसके चलते मतदान देरी से शुरू हुआ। पोलिंग बूथ पर अब अधिकारी और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर मतदान प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। जल्द शांतिपूर्वक मतदान संपन्न करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed