फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   people awarness drive for corona vaccination

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज जरूरी, आगे आएं लोग

Fri, 08 Jul 2022 12:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jul 2022 12:39 PM IST
विज्ञापन
people awarness drive for corona vaccination
कोशिश एक आशा संस्था की अध्यक्ष स्वाति बंसल। - फोटो : संवाद

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं, ऐसे में लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक टीकाकरण के कवच से ही लोग अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। संक्रमण के मामलों को बढ़ते हुए देखकर रामपुर में स्वास्थ्य विभाग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए भी विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


रामपुर उपमंडल में सौ फीसदी बच्चों के टीकाकरण और बूस्टर डोज के लिए डॉक्टर और सामाजिक संगठन प्रयासरत हैं। उन्होंने इसके लिए सभी वर्गों को एक साथ आगे आने की अपील की है। रामपुर की बात करें अभी तक 40 फीसदी लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाया है जबकि 60 फीसदी लोग अभी भी टीकाकरण करवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि संक्रमण से बचाव के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीकाकरण करवाएं
विज्ञापन


कोरोना वायरस जैसी बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। स्थानीय लोग से आग्रह है कि दोबारा संक्रमण के मामले सामने आने हैं,ऐसे में जिन्होंने पहला, दूसरा और तीसरा कोरोना डोज नहीं लगाया है, वे डोज लगवाकर अपने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक रामपुर खंड में 40 प्रतिशत लोगों ने बूस्टर डोज लगवाया है जबकि
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आरके नेगी बीएमओ रामपुर

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों ने दो डोज तो लगवा दिए हैं लेकिन बूस्टर डोज लगवाने के लिए लोग गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। संक्रमण की स्थिति को समझते हुए लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए आगे आना चाहिए। इसके साथ ही अन्य लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।

स्वाति बंसल, अध्यक्ष, कोशिश एक आशा संस्था

हम सभी को बूस्टर डोज लेने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी बुजुर्गों, नौजवान और सभी आयु वर्ग के लोगों को आगे आना चाहिए। महामारी के दौरान हम अपनों को खो चुके हैं, अब ऐसा न हो इसके लिए जागरूक होना जरूरी है। साथ ही लोगों को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए।
सरोजनी ठाकुर, बीडीसी सदस्य, मुनिश काशापाट

बीएमओ डा. आरके नेगी

बीएमओ डा. आरके नेगी

बीडीसी सदस्य मुनिश काशापाट सरोजनी ठाकुर

बीडीसी सदस्य मुनिश काशापाट सरोजनी ठाकुर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed