{"_id":"69cfab4eb21d249550062e14","slug":"people-are-troubled-by-the-traffic-jam-in-kotkhai-market-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-157360-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोटखाई बाजार में जाम से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोटखाई बाजार में जाम से लोग परेशान
विज्ञापन
कोटखाई बाजार में शुक्रवार को अवकाश के बाद भी सड़कों पर वाहनों के लंबे जाम। संवाद
कर्मचारियों और स्कूली बच्चों पर सबसे ज्यादा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई बाजार में रोजाना जाम से लोग और स्कूली बच्चे परेशान हो रहे हैं। मुख्य सड़क पर अवैध पार्किंग के कारण यातायात बाधित हो रहा है। सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े करने से यह समस्या पैदा हो रही है। हालांकि, एसडीएम अभिषेक बरवाल के निर्देश पर सुबह 8:00 से सुबह 10 बजे तक वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। इसके बाद दिनभर हालात जस के तस बने रहते हैं। चौक से लेकर पंजाब नेशनल बैंक तक क्षेत्र को नोपार्किंग जोन घोषित किया गया है। इसके बावजूद भी बेतरतीब वाहनों को खड़ा किया जा रहा है, जिससे समस्या और विकराल हो रही है। जाम का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चे समय पर न तो स्कूल पहुंच पा रहे हैं और न ही छुट्टी के बाद घर लौट पा रहे हैं। इससे अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि वनवे ट्रैफिक व्यवस्था को पूरे दिन के लिए लागू किया जाए ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके। इसके अलावा अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई करने और स्थायी पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की भी मांग उठाई गई है।
एसडीएम कोटखाई अभिषेक बरवाल ने कहा कि स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करेंगे। अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान किए जाएंगे। जल्द ही समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।