{"_id":"6a294373de9593f8af03adc2","slug":"pensioners-welfare-association-rampur-discussed-issues-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-162124-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करें सरकार : सुदामा राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करें सरकार : सुदामा राम
विज्ञापन
रामपुर में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते पेंशनर| संवाद
पेंशनर कल्याण संघ रामपुर ने समस्याओं पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सरकार ने पेंशनरों की लंबित राशि का भुगतान नहीं किया है। इस कारण सेवानिवृत्त कर्मचारी परेशानी झेल रहे हैं। रामपुर में बुधवार को पेंशनर कल्याण संघ की त्रैमासिक बैठक हुई। अध्यक्षता रामपुर खंड के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने की। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई और सरकार से समाधान करने की मांग उठाई। बैठक में सरकार के पास लंबित पड़ी देनदारियों के बारे में चर्चा की गई। अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने कहा कि बैठक में संघ के वित्तीय वर्ष 2025-26 आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। नए सदस्यता शुल्क एकत्रित करने के बारे में विचार किया। वर्ष 2016 से लेकर 2022 तक जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, उनकी ग्रेच्युटी, एरियर, डीए का एरियर, लीव इनकैशमेंट और कम्युटेशन की देनदारियां सरकार के पास लंबित पड़ी हैं। पेंशनरों ने सरकार से लंबित देय राशि एकमुश्त जारी करने की मांग उठाई है, जिससे पेंशनरों को पेश आ रही समस्या का समाधान हो सके। सुदामा राम मेहता ने कहा कि बैठक में संघ की सदस्यता को बढ़ाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। सरकार से मांग की कि पेंशनरों की लंबित मांगों को जल्द पूरा किया जाए। इस मौके पर, कृष्ण कुमार, भगवान दास, सोहन ठाकुर, बालक राम भंडारी, मोहन लाल और दौलत राम सहित कई अन्य उपस्थित रहे।