पेंशनर कल्याण संघ रामपुर ने बैठक में लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पेंशनर कल्याण संघ रामपुर की वीरवार को आम बैठक हुई। पेंशनरों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। संघ अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने अध्यक्षता की। बैठक में पेंशनर दिवस की तैयारियों पर रूपरेखा तैयार की गई। वर्ष 2025-26 की सदस्यता शुल्क देने और जोन बार यात्रा कार्यक्रम निर्धारित करने के बारे में चर्चा की गई। महासचिव कृष्ण कुमार शर्मा ने सभी के समक्ष वर्ष 2025-26 की आय का ब्योरा रखा। अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने कहा कि बैठक में सदस्यता बढ़ाने के लिए कार्यकारिणी सदस्य प्रत्येक जोन में जाकर सदस्य में वृद्धि करेंगे। सदस्यता बढ़ाने के लिए जोन सदस्य और पदाधिकारियों को कर्तव्य सौंपा गया है। उन्होंने सरकार से 13 प्रतिशत डीए, एरियर और ग्रेच्युटी देने की मांग उठाई है। बैठक में 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने के बारे में चर्चा की गई। इस अवसर पर वीर सिंह कपूर, मोहनलाल, मस्तराम वर्मा, तुलसीदास, केवल राम, विरेंद्र चौहान, दलीप राणा, भरत सिंह ठाकुर, दीवान सिंह चौहान, हुकमचंद शर्मा, विजय, धर्मपास, बालक राम और केवल राम सहित अन्य उपस्थित रहे।