{"_id":"5d5046c38ebc3e6cc8026e66","slug":"pension-rampur-hp-news-sml3036450124","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 23 अगस्त को पेंशन अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में 23 अगस्त को पेंशन अदालत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ(किन्नौर)। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल गृह मंत्रालय भारत सरकार के पेंशन धारक एवं सेवारत कर्मचारियों को वेतन संबंधित शिकायतों के लिए तृतीय पेंशन अदालत एवं परस्पर संवाद सत्र का आयोजन चंडीगढ़ में 23 अगस्त को होगा। इस पेंशन अदालत में आईटीबीपी के सेवानिवृृत्त और कार्यरत कर्मचारियों के पेंशन से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाएगा। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आईटीबीपी ने बताया कि सभी पेंशन धारक अपने साथ पेंशन बुक, डिस्चार्ज प्रमाणपत्र, रिविजन पेंशन अथॉरटी, आधार कार्ड की प्रति, बैंक पासबुक, पारिवारिक पेंशन मामले में उत्तराधिकारी की जन्मतिथि प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, पेंशनरों की पत्नी, पति के अलावा अन्य कोई उत्तराधिकारी हो तो उनका नोटरी या तहसीलदार से आय प्रमाणपत्र लाना जरूरी है। दस्तावेज परिवहन वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल मंत्रालय एयर पोर्ट चौक चंडीगढ़ यूटी में सुबह साढे़ नौ बजे लेकर पहुंचे।
जो पेंशन धारक 23 अगस्त को पेंशन अदालत में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना पीपीओ नंबर एवं शिकायत, फोन नबंर 01124368237 एवं 24363940 आईटीबीपी नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सूचित कर सकते हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ से सुबह साढे़ छह बजे आईटीबीपी द्वारा उपलब्ध करवाई गई बसों में जा सकते हैं, जिसके लिए 0172-2641069 पर भी संपर्क कर सकते हैं।