Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Peaceful Mahayagna begins in Jhadag

Rampur Bushahar News: झड़ग में शांत महायज्ञ शुरू, देव आगमन पर दर्शन को उमड़ी भीड़

Thu, 04 Dec 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
देवता नागेश्वर मंदिर में 54 साल बाद हो रहा अनुष्ठान, पहले दिन देवी-देवताओं का हुआ भव्य स्वागत
विज्ञापन

पूरा दिन देवताओं के जयकारों के साथ ढोल-नगाड़े, रणसीग, करनाल की धुनें गूंजती रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी .

झड़ग (रोहड़ू)।
गड़ग गांव में देवता नागेश्वर मंदिर में 54 साल बाद शांत महायज्ञ वीरवार से शुरू हो गया। पहले दिन देव आगमन हुआ। अनुष्ठान ने पूरे क्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया है। मंदिर परिसर में वीरवार को दोपहर बाद दूरदराज गांवों से श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचे। देव आगमन पर दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर में पहले दुर्गा माता हाटकोटी ने रास मंडल में प्रवेश किया। इसके बाद देवता धौंलू ने रास मंडल खंडित किया। शोभायात्रा के दौरान देव समाज की देव परंपराओं का प्रदर्शन देखने को मिला। डोली उठाने वालों, बुजुर्गों और युवा वर्ग में विशेष उत्साह देखा गया। विशेष बात यह रही कि 54 साल बाद आयोजित यह अनुष्ठान स्थानीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को पुनर्जीवित करने वाला साबित हुआ। मंदिर के प्रमुख राय लाल मेहता ने बताया कि इस बार अनुष्ठान को पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढि़यों को समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का परिचय मिल सके। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए और देवताओं के जयकारों, ढोल नगाड़े, रणसीग, करनाल की धुनें गूंजती रहीं। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने लंबे अंतराल के बाद धार्मिक अनुष्ठान हो रहा है। यह अनुष्ठान आस्था को मजबूत करने के साथ लोगों को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के समापन पर शनिवार को देवता नागेश्वर के आशीर्वाद के साथ सामूहिक कल्याण और वर्षभर की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed