{"_id":"6474d883a4c1f0b660060e66","slug":"patients-kept-waiting-for-doctors-in-civil-hospital-rohru-rampur-hp-news-c-19-1-166826-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सिविल अस्पताल रोहड़ू में मरीज करते रहे डॉक्टरों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सिविल अस्पताल रोहड़ू में मरीज करते रहे डॉक्टरों का इंतजार
Mon, 29 May 2023 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Mon, 29 May 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। सिविल अस्पताल रोहड़ू में सोमवार को चिकित्सकों ने दो घंटे तक पेनडाउन हड़ताल की। एनपीए बंद करने पर चिकित्सकों ने विरोध जताया। हड़ताल के दौरान अस्पताल में इलाज करवाने के आए मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 11:30 बजे के बाद अस्पताल में ओपीडी नियमित रूप से चली।
एनपीए बंद करने से गुस्साए चिकित्सकों ने सोमवार सुबह 9:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक पेनडाउन हड़ताल की। हड़ताल के दौरान ओपीडी के बाहर इलाज के लिए आए मरीज डाॅक्टरों के आने का इंतजार करते रहे। 11:30 बजे के बाद हड़ताल खत्म कर चिकित्सकों ने ओपीडी में मरीजों को नियमित रूप से देखा।
सिविल अस्पताल रोहड़ू के एसएमएस डाॅ. रविंद्र मुखिया ने बताया कि चिकित्सक एनपीए बंद करने की अधिसूचना वापस लेने की मांग उठा रहे हैं। इसी मांग को लेकर सिविल अस्पताल रोहड़ू में भी डाॅक्टरों ने दो घंटे तक पेनडाउन हड़ताल की। संवाद