फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Passengers inconvenienced by bus change at Ani on the Chandigarh-Jabo route

Rampur Bushahar News: चंडीगढ़-जाबो रूट पर आनी में बस बदलने से यात्री परेशान

Sun, 04 Oct 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
. लंबी दूरी से आने वाले यात्रियों को आनी में उठाना पड़ता है सामान
विज्ञापन

. बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हो रही ज्यादा दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की चंडीगढ़-जाबो बस सेवा यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। चंडीगढ़ से जाबो के लिए चलने वाली बस को आनी तक ही संचालित किया जा रहा है। आनी पहुंचने के बाद यात्रियों को जाबो जाने के लिए दूसरी बस में सवार होना पड़ता है। यात्रियों के अनुसार आनी से आगे इसी रूट पर पुरानी बस भेजी जाती है। बस बदलने की इस व्यवस्था के कारण चंडीगढ़, शिमला और अन्य स्थानों से लंबा सफर तय कर आनी पहुंचने वाले यात्रियों को अपना सामान एक बस से दूसरी बस में स्थानांतरित करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ सफर करने वाले यात्रियों को होती है। यात्रियों का कहना है कि लंबी दूरी की बस को आनी में बदलने के बजाय उसी बस को जाबो तक भेजा जाना चाहिए ताकि यात्रियों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। ग्रामीणों में दिनेश कायथ, संजय कायथ और देवेंद्र शर्मा ने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि चंडीगढ़-जाबो रूट पर चलने वाली बस को आनी में न बदला जाए और उसे निर्धारित गंतव्य जाबो तक ही संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बीच रास्ते में बस बदलने के लिए मजबूर करना विशेषकर लंबी दूरी से आने वाले यात्रियों के लिए असुविधाजनक है। ग्रामीणों ने निगम प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार कर चंडीगढ़ से जाबो तक सीधी बस सेवा उपलब्ध करवाने की मांग की है ताकि यात्रियों को आनी में सामान उठाकर दूसरी बस में जाने की परेशानी से निजात मिल सके।

अड्डा प्रभारी आनी संदीप कुमार का कहना है कि चंडीगढ़ को भेजी बस बड़ी है, जिसे आनी से जाबो नहीं भेजा जा सकता इसलिए इसे स्थानांतरित करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article