फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Parshuram Jayanti celebrated in the city of Nirmand

Rampur Bushahar News: परशुराम नगरी निरमंड में मनाई जयंती

Tue, 29 Apr 2025 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Parshuram Jayanti celebrated in the city of Nirmand
निरमंड में परशुराम जन्मोत्सव पर हवन यज्ञ करते आचार्य। स्रोत : जागरूक पाठक
सात आचार्यों ने किया पूजा, जप और पाठ, कीर्तन मंडली ने भजनों से बांधा समां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड/रामपुर बुशहर। भगवान परशुराम की नगरी निरमंड में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। परशुराम मंदिर कमेटी ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कीर्तन मंडली के भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिर में सुबह सात आचार्यों ने पूजा-पाठ किया। उसके बाद भगवान परशुराम, गायत्री और महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। सुबह से लेकर दोपहर तक पूजा-पाठ और हवन का दौर चलता रहा। दो बजे के बाद भजन-कीर्तन का खूब दौर चला। भजन मंडली ने एक से बढ़कर भजन पेश कर ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम के समय मंदिर कमेटी ने लोगों को प्रसाद वितरित किया। इस कार्यक्रम में निरमंड, शरकोटी, शिशवी, नावर सहित अन्य क्षेत्रों से आए लोगों ने भाग लिया। वहीं, ब्राह्मण समाज सुधार सभा रामपुर ने अयोध्यानाथ मंदिर परिसर में परशुराम जयंती मनाई। सभा के प्रधान राम रतन शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। वे अपने माता-पिता के आज्ञाकारी पुत्र थे और उन्होंने पृथ्वी से अधर्म और अत्याचार को समाप्त करने का संकल्प लिया था। इस मौके पर प्रेम शर्मा, पूज्य देव शर्मा, सत्य देव शर्मा, श्रवण शर्मा, एके गोस्वामी, कृष्ण गोपाल भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे।

निरमंड में परशुराम जन्मोत्सव पर हवन यज्ञ करते आचार्य। स्रोत : जागरूक पाठक

निरमंड में परशुराम जन्मोत्सव पर हवन यज्ञ करते आचार्य। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed