फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Park will be built in Rampur city, a parking also proposed

Rampur Bushahar News: रामपुर शहर में बनेंगे पार्क, एक पार्किंग भी प्रस्तावित

Thu, 05 Sep 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Park will be built in Rampur city, a parking also proposed
नगर परिषद रामपुर के सभागार में वार्षिक बजट को लेकर बैठक में मौजूद अधिकारी और पार्षद।
नगर परिषद ने पारित किया 14 करोड़ का वार्षिक बजट, 70 फीसदी बजट से होगा कायाकल्प
विज्ञापन

30 फीसदी बजट से होगी वेतन और पेंशन की अदायगी

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नगर परिषद क्षेत्र में जल्द ही पार्क का निर्माण किया जाएगा। खनेरी से लेकर डकोलढ़ तक के नगर परिषद क्षेत्रों का चयन कर पार्क स्थलों के निर्माण के लिए किया गया है। पार्क के बनने के बाद शहरी क्षेत्रों में बच्चों, बुजुर्गों को बैठने और घूमने की सुविधा मिलेगी। वहीं, शहर में एक पार्किंग भी प्रस्तावित है, ताकि लोगों को वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिल सके।
वीरवार को नगर परिषद रामपुर की मासिक बैठक अध्यक्षा मुस्कान चारस की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर परिषद ने आगामी वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट पारित किया। बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के लिए विकास कार्यों का खाका तैयार किया गया। बैठक में कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में जहां वार्षिक बजट को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। वहीं, विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई और विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि इस बजट में 70 फीसदी राशि विकास कार्यों पर खर्च की जाती है, जबकि 30 फीसदी राशि वेतन और पेंशन पर खर्च करने का प्रावधान है।
विज्ञापन

एनएच के किनारे बनाएं जाएंगे पार्क
इस बार नगर परिषद की ओर से शहर में नए पार्क स्थल बनाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए सही स्थान का चयन किया जाएगा। जहां भी एनएच के किनारे नप क्षेत्र में खाली जगह होगी, वहां पर पार्क स्थल बना कर लोगों को सुविधा प्रदान की जाएगी। शहर में पार्क बनाने को लेकर हामी भरी गई। बैठक में कहा कि नगर परिषद के पास अपना वाहन नहीं है। ऐसे में एक गाड़ी को किराये पर रखने को लेकर भी चर्चा हुई, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। इस मौके पर एसडीओ अमित गौतम, नप उपाध्यक्ष विशेषर लाल, पार्षद रोहिताश्व मेहता, स्वाति बंसल, गोविंद, कांता सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed