फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pankaj Parmar became zip president after rebelling from BJP

भाजपा से बागवत कर पंकज परमार कांग्रेस से जिप अध्यक्ष बने

Thu, 11 Feb 2021 07:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Parmar became zip president after rebelling from BJP
पंकज परमार - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू )। न जोड़-तोड़ में माहिर न राजनीति का अनुभव लेकिन वक्त ने पंकज परमार के पक्ष में ऐसा खेल रचया कि बड़े-बड़े राजनीतिक महारथी धराशायी हो गए। दलाश के ढैर गांव के पंकज और उनका परिवार भाजपा से जुड़ा था।
विज्ञापन

जब पार्टी ने समर्थन नहीं दिया तो वे निर्दलीय ही जिला परिषद चुनाव में कूद गए। बागी बनकर बिना किसी पार्टी के समर्थन से वे न सिर्फ जीते बल्कि भारी मतों से विरोधियों को चारों खाने चित कर दिया। उन्हाेंने कई विरोधियों की जमानत तक जब्त करा दी। पंकज की किस्मत ने ऐसे करवट बदली कि जिला परिषद की सरदारी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के तौर पर उन्हें मिल गई। पंकज पहली बार चुनाव लड़े और सीधे जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष का ताज सिर पर सज गया।
विज्ञापन

जिस जिला परिषद की सरदारी के लिए बड़े बड़े धुरंधर जोड़-तोड़ और चुनावी गणित को बिगाड़ने से भी नहीं हिचकते वो सरदारी पंकज परमार को कांग्रेस के आफर के चलते मिल गई। जोड़-तोड़ कांग्रेस ने की और पंकज के कांग्रेसी खेमे में जाने भर से ही काम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने जोड़-तोड़ की कोशिश की लेकिन सभी कोशिशें नाकाम रहीं। मूल रूप से भाजपा की विचारधारा से जुड़े व्यक्ति का बिना किसी पार्टी के समर्थन से चुनाव लड़ना फिर जीतना और जिला परिषद का अध्यक्ष बन जाना जनता के बीच चर्चा का विषय बना है। इससे आउटर सिराज की उम्मीदों को पंख लग गए हैं। इलाके के लिए खास ये भी है कि इस बार कोई भी जीतता अध्यक्ष की सरदारी आउटर सिराज को ही मिलती। अध्यक्ष पद के लिए दावा करने वाले तीनों प्रत्याशी आनी विधानसभा क्षेत्र से ही संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed