{"_id":"6aa2ad4eaf1545ae660a05ab","slug":"panchayat-community-building-being-constructed-in-dansa-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-169399-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: डंसा में 1.14 करोड़ से बन रहा पंचायत सामुदायिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: डंसा में 1.14 करोड़ से बन रहा पंचायत सामुदायिक भवन
विज्ञापन
डंसा पंचायत में नवंबर माह तक तैयार होगा सामुदायिक भवन। संवाद
विकास की बात. ग्रामीणों को एक छत के नीचे मिलेगी तमाम सुविधाएं
. नवंबर माह तक पूरा होगा भवन का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर विकास खंड की डंसा पंचायत में 1.14 करोड़ से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन नवंबर माह तक बनकर तैयार होगा। भवन का निर्माण कार्य कार्य इन दिनों प्रगति पर चला है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग सामुदायिक भवन की मांग करते आए थे। अब जल्द ही पंचायत क्षेत्र के लोगों की मांग पूरी होने वाली है। पंचायत परिसर में तैयार होने वाले सामुदायिक भवन में लोगों को एक छत के नीचे ही तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। भवन की निचली मंजिल में पंचायत प्रधान और सचिव के लिए अलग-अलग होंगे। पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मचारियों के लिए मीटिंग कक्ष और रसोई का प्रावधान अलग से होगा। पंचायत में काम से पहुंचने वाले आम लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था होगी। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था रहेगी। ऊपरी मंजिल में ग्राम सभा मीटिंग हाल और पुस्तकालय की सुविधा मुहैया होगी। अनुसूचित जाति विकास योजना के अंतर्गत उक्त सामुदायिक पंचायत भवन निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृति मिली थी। रामपुर विकास खंड में तैनात सहायक अभियंता विपिन भलूनी ने बताया है कि सामुदायिक पंचायत भवन निर्माण कार्य नवरात्र तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के चलते निर्माण कार्य में विलंब हुआ। उन्होंने कहा कि नवंबर से पहले भवन का निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।