{"_id":"670d0df3a479ff4c170c460e","slug":"pallavi-ran-fastest-in-100-meters-and-krishna-ran-fastest-in-200-meters-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-123206-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 100 मीटर में पल्लवी और 200 मीटर में कृष्णा दौड़ीं सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 100 मीटर में पल्लवी और 200 मीटर में कृष्णा दौड़ीं सबसे तेज
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में 30 विद्यालयों के 300 प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एकल अभियान संभाग दक्षिण हिमाचल अंचल कुमारसैन संच कोटगढ़ की संच स्तरीय अभ्युदय यूथ क्लब के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियाेगिता के समापन समारोह में जरोल पंचायत प्रधान हरीश और उपधान आशु श्याम बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 30 विद्यालयों के 300 प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया।
छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय गांव बुटीधार ने पहला स्थान हासिल किया। विद्यालय बटाडी द्वितीय रहा। छात्रा वर्ग की कबड्डी में प्रथम स्थान विद्यालय गांव बुटीधार, द्वितीय विद्यालय ग्राम आलड़ी ने झटका। छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पल्लवी ने पहला, सलीना ने दूसरा, 200 मीटर में कृष्णा प्रथम और गुंजन ने दूसरा स्थान पाया। 400 मीटर में वंशिका ने पहला, मानवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रीदिम ने पहला, हेतन ने दूसरा, 200 मीटर दौड़ में राघव प्रथम,रवि द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में नवीन ने पहला, हितिन ने दूसरा। ऊंची कूद में रवि ने पहला और राघव ने दूसरा स्थान हासिल किया। लंबीकूद में राघव ने पहला और रवि ने दूसरा स्थान हासिल किया।
इस मौके पर खेलकूद संयोजक कृष चौहान, संच समिती उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, संजीव भारद्वाज और संच प्रमुख वीना सहित कई अन्य मौजूद रहे।
संवाद