फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   landslide in the Bagalti Panchayat of Rampur, the house collapsed due to being hit

Landslide: रामपुर के बगलती पंचायत में पहाड़ी दरकी, चपेट में आने से मकान जमींदोज

Fri, 05 Aug 2022 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ननखड़ी (रामपुर बुशहर) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2022 10:41 PM IST
सार

रामपुर बुशहर के ननखड़ी क्षेत्र में बरसात का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। रात के समय हो रही बारिश से जहां लोग परेशान हैं, वहीं दिन में बढ़ रहा तापमान भूस्खलन का कारण बन रहा है। 

विज्ञापन
landslide in the Bagalti Panchayat of Rampur, the house collapsed due to being hit
बगलती पंचायत में पहाड़ी दरकी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर के ननखड़ी  क्षेत्र में बरसात का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। रात के समय हो रही बारिश से जहां लोग परेशान हैं, वहीं दिन में बढ़ रहा तापमान भूस्खलन का कारण बन रहा है। शुक्रवार सुबह ननखड़ी तहसील की बगलती पंचायत के खड़ेला गांव में पहाड़ी दरकने से इसकी चपेट में आने एक मंजिला मकान जमींदोज हो गया। इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राजस्व विभाग की टीम नुकसान के आकलन में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे बगलती पंचायत के खड़ेला गांव में अचानक पहाड़ी दरक गई। भूस्खलन की चपेट में चार कमरों का एक मंजिला मकान आ गया।

विज्ञापन


गनीमत यह रही कि जिस समय यह घटना पेश आई, उस समय घर पर कोई नहीं था, नहीं तो जान माल का नुकसान हो सकता था। मकान मालिक माठू राम पुत्र राजू राम अपने परिवार सहित शिमला में रह रहे हैं। पहाड़ी से भारी मात्रा में हुए भूस्खलन के कारण पूरा मकान दब गया है और घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन करने में जुट गई है। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से राहत की गुहार लगाई है। तहसीलदार ननखड़ी गुरमीत नेगी ने बताया कि पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में एक मकान आया है। नुकसान का जायजा लेने के लिए राजस्व विभाग के पटवारी को मौके पर भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed